कासगंज: भारत सरकार द्वारा जेम पोर्टल विकसित किया गया हैै। क्रेताओं की सुलभता बढाने हेतु जेम पोर्टल पर नवीन सुविधायें समय समय पर उपलब्ध करायी जाती हैं।
जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी करने एवं जेम पोर्टल पर हो रहे परिवर्तनों की जानकारी करने तथा पोर्टल के प्रयोग में आ रही कठिनाइयों के निवारण हेतु राज्य जेम प्रकोष्ठ लखनऊ की विशेषज्ञ टीम द्वारा जनपद कासगंज में 18 अगस्त 2023 को जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टेªट सभागार में दोपहर 12 बजे से किया जायेगा। समस्त आहरण वितरण अधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में समय से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
—————-