कासगंजः विश्व दिव्यांग दिवस दिनांक 03 दिसम्बर 2023 के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा 12 श्रेणियों में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किये जाते है। उक्त पुसरूकार हेतु पात्रता रखने वाले अपना प्रस्ताव आगामी 15 जुलाई 2023 तक कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास भवन कासगंज कमरा नम्बर 13 में प्राप्त करा दें। उक्त जानकारी देते हुये जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी हेमेन्द्र स्वरूप ने बताया है कि राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली 2017 के अनुसार दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजनों के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांग व्यक्तियों के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणास्त्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पादविकास के राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बाधामुक्त वातावरण के सृजन में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए, दिव्यांगजनों को पुनर्वास सेवायें प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिले के लिए, सर्वश्रेष्छ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकू वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ बेल प्रेस के राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार है। जिसे हेतु आवदेन 15 जुलाई तक किया जा सकता है।

—————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *