कासगंज। आगामी दो सितंबर को कासगंज से गुजरेगी चरण पादुका आशीर्वाद यात्रा

बैठक कर यात्रा के स्वागत, सदस्यता अभियान, मंत्र लेखन को लेकर हुई चर्चा

आगामी दो सितंबर को कासगंज से होकर गुजरने वाली भगवान चित्रगुप्त महाराज की चरण पादुका आर्शीवाद यात्रा का कासगंज में भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा के स्वागत को लेकर अभी से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर के नॉवल्टी रोड स्थित निजी प्रतिष्ठान पर बैठक कर कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई और कार्यक्रम सफल बनाने की अपील भी की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि एडवोकेट नारायण स्वरूप सक्सेना रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के अलीगढ़ मण्डल प्रभारी नवल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि दो सितंबर को भगवान चित्रगुप्त महाराज की चरण पादुका आर्शीवाद यात्रा मथुरा से कासगंज होते हुए बरेली जाएगी। कायस्थ समाज के लोग इष्टदेव भगवान चित्रगुप्त की आर्शीवाद यात्रा का जगह जगह स्वागत करेंगे। इस यात्रा का कासगंज में आगमन दो सितंबर को दोपहर तीन बजे होगा।

इस दौरान कायस्थ बंधु कासगंज में यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे। मुख्य अतिथि नारायण स्वरूप सक्सेना ने कहा कि कायस्थ महाकुम्भ मेला 9 सितंबर को बरेली में होगा, इसमें राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारी शामिल होंगे। कासगंज से भी कायस्थ बंधु कार्यक्रम में शामिल होकर उसे सफल बनाएं। संचालक अखिलेश सक्सेना ने बताया कि प्रांतीय निर्देश पर कासगंज में भी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष केके सक्सेना ने कायस्थ बंधुओं से आगामी सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि भगवान चित्रगुप्त मंत्र लेखन अभियान कासगंज में भी पिछले दो माह से चल रहा है, इसमें प्रत्येक कायस्थ बंधु को एक पुस्तक दी गई है, इस पुस्तक में भगवान चित्रगुप्त का मंत्र लिखकर पूरी पुस्तक भरी जाएगी। सभी पुस्तकें ब्रज क्षेत्र कार्यालय मथुरा भेजी जाएंगी। बैठक में राकेश सरन सक्सेना, महेश चंद्र सक्सेना, सुरेश कुलश्रेष्ठ, रविमोहन कुलश्रेष्ठ, धर्मेंद्र सक्सेना, आदित्यसरन सक्सेना, अभयप्रिय श्रीवास्तव, आशीष सक्सेना, मयंक कुदेशिया, शैलेन्द्र मुवार, अंशुल जौहरी, अतुल सक्सेना, राहुल सक्सेना, अभिनव सक्सेना, लवनीष गहराना, अजय सक्सेना, शांतनु सक्सेना मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *