कासगंज : पार्टी हाईकमान के निर्देश पर भाजपा ने रविवार से जनपद में भी सेवा पखवाडा शुरू कर दिया। सुबह पिछडा वर्ग मोर्चा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने माता हुल्का के मंदिर में साफ सफाई कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। दोपहर बाद शहर में बाइक रैली भी निकाली गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन के उपलक्ष में भाजपा का सेवा पखवाड़ा शुरू हुआ है। इसी के तहत भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा. खूब सिंह के नेतृत्व रविवार की सुबह 9 बजे हुल्का माता रानी के मंदिर में साफ सफाई कर पूजा अर्चना की गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की। जिला कार्यालय पर सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुना। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री संदीप सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा. खूब सिंह लोधी ने संयुक्त रूप से की। वर्चुअल संबोधन पर प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती के बारे में विस्तार से बताया। विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, चेयरमेन मीना माहेश्वरी ने भी संबोधित किया। इसके बाद भाजपा जिला कार्यलय से बाइक रैली निकाली गई। रैली को राज्यमंत्री संदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली सोरों गेट से शुरू होकर बारहद्वारी, गांधी मूर्ति, स्टेशन रोड, मालगोदाम रोड, लक्ष्मीगंज होते हुए प्रभु पार्क पर पहुंचकर संपंन हुई। इस दौरान शिवकुमार भारद्वाज, संजय सोलंकी, कौशल साहू, रामनिवास राजपूत,उत्तम चंद्र पाथरे, सतेंद्र कश्यप, बॉबी कश्यप, पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र बोहरे, रामगोविंद महेरे, दिनकर राव चतुर्वेदी, महेंद्र सिंह राना, डीएस लोधी, जितेंद्र बघेल, विष्णुदेव पाठक, रविन्द्र ब्रह्मचारी, शरद गुप्ता, मनोज शर्मा, कुलदीप प्रतिहार, प्रशांत राजपूत, प्रतीक माहेश्वरी, प्रदीप चौहान, राजवीर राजपूत, गौरव पाल, कपिल लोधी, राजीव यादव, रिंकू लोधी, गिर्राज किशोर, ब्रज किशोर, मोहित राजपूत, गजेंद्र नायक, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *