कासगंज : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीनू सक्सेना ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य शुरू कर दिया है। रविवार को उन्होंने नावल्टी रोड स्थित निजी प्रतिष्ठान पर मंडल प्रभारी नवल कुलश्रेष्ठ, संरक्षक नारायण स्वरूप सक्सेना एडवोकेट, जिलाध्यक्ष केके सक्सेना के साथ बैठक की। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने महिला मोर्चा के विस्तार पर चर्चा की, जिससे संगठन को मजबूती मिल सके। मंडल प्रभारी व जिलाध्यक्ष ने समाज के उत्थान के लिए कार्य करने वाली महिलाओं के बारे में जानकारी दी और उन्हें नई कार्यकारिणी में शामिल करने को कहा। महिला इकाई की जिलाध्यक्ष मीनू सक्सेना ने बताया कि वह भी सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर भाग लेने वाली महिलाओं को तलाश कर चुकी हैं। जल्द ही कार्यकारिणी गठित कर सूची प्रदेश अध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव को भेजेंगी। इस दौरान आदित्यसरन सक्सेना, प्रवेंद्र सक्सेना, विजय सक्सेना, अरविंद सक्सेना, सतेंद्र मुवार, दीपक सक्सेना, अंशुल जौहरी समेत अन्य मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *