कासगंज: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय हर्षिता माथुर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जनपद की समस्त नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही कराया जायेगा। अब कोई भी समय सीमा नहीं बढ़ाई जायेगी। 10 मार्च 2023 को ड्राफ्ट निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन होगा। 11 मार्च से 17 मार्च 2023 तक दावे व आपत्तियां प्राप्त की जायेंगी। इस दौरान निर्वाचक नामावलियों का निरीक्षण भी किया जा सकेगा।

18 से 22 मार्च तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण कराया जायेगा। 23 से 31 मार्च 2023 तक पूरक सूचियों की पाण्डुलिपियां तैयार कराकर उन्हें मूल सूची में समाहित किया जायेगा। अंतिम रूप से तैयार नामावलियों का जनसामान्य के लिये 01 अप्रैल 2023 को प्रकाशन कर दिया जायेगा।

————

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *