कासगंज (सू0वि0)। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के निर्वाचन के दृष्टिगत सोमवार 12 जुलाई 2021 तक सभी अधिकारी, कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिये गये हैं।
जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि 12 जुलाई तक किसी भी दशा में मुख्यालय न छोड़ें। अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश भी स्वीकृत न करें। पूर्व स्वीकृत अवकाशों को भी निरस्त माना जाये। आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।