बदायूँ : देश की एक मात्र संस्था भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं जेड आर यू सी सी उत्तर मध्य रेलवे,रेल मंत्रालय,भारत सरकार के सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार तिवारी ने ज़िला बदायूं निवासी आतिफ़ निज़ामी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बृज क्षेत्र उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की रेल सेवा के प्रति रुचि वा उनके समाज सेवा में किए गए कार्यों को देखते हुए भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति का विशिष्ट सदस्य मनोनीत किया है । आतिफ निज़ामी के विशिष्ट सदस्य मनोनीत होने पर उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
आतिफ निज़ामी ने कहा है कि जो ज़िम्मेदारी मुझे भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति की ओर से मिली है उसका निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करने का प्रयास करूंगा यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं का समाधानन एवं रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि हेतु हर प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *