BUDAUN SHIKHAR

बदायूूँ

रिपोर्ट-उदयवीर सिंह


अलापुर। बुधवार को एक डॉक्टर के अस्पताल पहुँची महिला ने डॉक्टर पर शादी का दबाव बनाया तो लोगो की भीड़ जुड़ गई। हंगाम होता देख पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस दोनों को थाने ले गई। यहां दोनो के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही लेकिन नतीजा शून्य निकला। इसके बाद डॉक्टर और महिला अपने-अपने चले गए।
बताते चलें कि बुधवार को बरेली निबासी एक महिला सुबह करीब दस बजे नगर के एक अस्पताल पहुँची। यहां मौजूद अस्पताल संचालक पर महिला शादी का दबाव बनाने लगी। हंगमा होते देखब कुछ ही देर में लोगो जुट गई। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची और दोनों को थाने ले गई। दोनों की काफी देर तक बात होती रही लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। महिला और डॉक्टर बिना तहरीर दिए ही थाने से चले गए। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच शादी की बात चली थी लेकिन डॉक्टर ने शादी से मना कर दिया था। इसके बाद महिला शादी के लिए दबाव बना रही थी। किसी ने भी तहरीर नही दी है। यदि कोई तहरीर देता है तो कारबाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *