BUDAUN SHIKHAR

बदायूँ

रिपोर्ट -उदयवीर सिंह

बदहवास हालात में अर्धनग्नबस्था में लौटी घर तो बतायी आपबीती।

बदायूं। बीती रात घर से एक नाबालिग किशोरी को अगवा कर लिया गया। घर के पास ही खण्डहर में ले जाकर उसके हाथ बांधकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। हबस का दरिंदा अपनी भूख मिटाकर बदहवास हालात में लड़की को छोड़कर भाग गया। घटना के बाद किशोरी हाथ बंधे नग्नाबस्था में अपने घर पहुँची और अपनी दादी को आपबीती बताई। घटना की जानकारी होने पर परिजन रात में ही थाने पहुँचे और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
दिल दहला देने बाली घटना बीती रात उसावां में हुई। तेरह बर्षीय किशोरी घर के आंगन में एक चारपाई पर सो रही थी, दूसरी चारपाई पर उसकी दादी सो रही थी। रात करीब ग्यारह बजे के बाद कोई अज्ञात बहसी दरिंदा किशोरी को सोते समय अगवा कर पड़ोस के खंडहर में गया। यहां उसके दोनों हाथ बांध दिए और उसके साथ घिनौना काम किया। हबस की भूख मिटाकर दरिंदा किशोरी को बदहबास हालात छोड़कर मौके से भाग गया। दरिंदे से मुक्त हुई किशोरी दोनो बंधे हाथों के साथ अर्धनग्नबस्था हालत में अपने घर पहुँची और अपनी दादी को आपबीती बतायी। इसके बाद दादी में छत पर सो रहे अपने बेटे बुलाया और घटना बतायी। इसके बाद पीड़िता परिजनों को घटनास्थल पर ले गई जहां उसकी सलबार पड़ी मिली। रात में ही परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुँचे और घटना की तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ सम्बन्धित धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मंगलवार को पीड़िता के मेडिकल कराने की प्रकिया में लगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *