जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा


बदायूँ : महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे राज्यमंत्री, जिलाध्यक्ष, सांसद ने मातृशक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया।

रविवार को जनपद बदायूँ के कस्बा कादरचौक मे महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, आँवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ,पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने मातृशक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया।

प्रधानमंत्री के प्रयास का परिणाम है नारी शक्ति वंदन अभियान – रजनी तिवारी

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। प्रयास के फलस्वरूप ही महिलाओं के आरक्षण बिल पास किया गया। साथ ही सरकार महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर कर रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं की प्रत्येक क्षेत्र में भागीदारी बढ़ रही है। भाजपा सरकार निरंतर महिला उत्थान के लिए कार्य कर रही है।

आँवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने कहा कि मोदी सरकार ने नारियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए 33 प्रतिशत नारी वंदन आरक्षण अधिनियम कानून पूर्ण बहुमत से पास कराया है। इस फैसले से मातृत्व शक्तियों में बड़ा उत्साह है। नारियों का योगदान अब देश के विकास में और बढ़कर होगा। देश का एक ऐतिहासिक फैसला बताया है। साथ ही कहा नारियों की हित में इस तरह का कानून बनाने का साहस भाजपा छोड़ अन्य किसी पार्टी ने नहीं दिखाया।

नारी वंदन अधिनियम महिलाओं के लिए साबित होगा मील का पत्थर – राजीव कुमार गुप्ता

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा 2014 में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं। केंद्र व प्रदेश की सरकार महिला सम्मान व स्वाभिमान के लिए समर्पित है। सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुमंगला योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, आवास, उज्जवला, सामूहिक विवाह जैसी कई योजनाओं के माध्यम से महिलाएं सशक्त हो रही हैं साथ ही उन्होंने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक क्षेत्र की भागीदारी में मील का पत्थर साबित होगा।

पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित होने से महिलाओं की भी देश की तरक्की में हिस्सेदारी होगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश अनवरत प्रगति कर रहा है। हमें गर्व है कि देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक रेनू सिंह, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा राठौर, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, करुणा सोलंकी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *