जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : बदायूँ में गणेश चतुर्थी को लेकर उत्साह का माहौल है। साल भर के इंतजार के बाद एक बार फिर गणपति बप्पा घर घर पधार रहे है। मान्यता है कि चतुर्थी तिथि को ही विघ्नों का नाश करने वाले और ऋद्धि-सिद्धि दाता भगवान गणेश का जन्म हुआ था।
घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो’ ऐसे ही सुमधुर भजनों के साथ मंगलवार को गणेश चतुर्थी पर पडालों और घरों में गजानन प्रतिमा की स्थापना किया गया। गजानन के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत यात्राओं और शोभायात्रा निकाली गई। वहीं, विधि विधान से पूजन कर शुभ मुहूर्त में रिद्धि, सिद्धि के प्रदाता देवाधिदेव श्री गणपति का आहन किया गया।
स्थापना का क्रम मंगलवार को शुरू हो गया है। श्री गणेश की शोभायात्रा में भगवान गणेश की मूर्ति आकर्षण का केंद्र रही।बप्पा के दर्शन करने और मोदक का भोग लगाने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही थी। चहुंओर गणपति के जयकारों और भजनों की गूंज रही। शाम को आरती के बाद हुई भजन संध्या में देर रात तक भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे।

गणपति का पूजन करते शिव शक्ति गणेश मंडल के सदस्य

शिव शक्ति गणेश मंडल ने पुराना सर्राफा बाजार में मूर्ति स्थापना के साथ गणेश उत्सव शुरू हुआ। पूजन के बाद पांडाल में बप्पा विराजे तो ‘गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया’ के उद्घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। मंगलवार से 25 सितंबर तक प्रतिदिन पूजा-अर्चना होगी। इस मौके पर शिव शक्ति गणेश मंडल के दीपक मराठा, सिकन्दर पटेल, श्रीकान्त मराठा, दिलीप मराठा, अनिल मराठा, रामचन्द्र मराठा, संजय मराठा, अमीत वर्मा मनोज वर्मा, आदित्य वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *