बदायूँ। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्च बदायूँ ने भाजपा जिला कार्यालय पर 71 प्रगतिशील किसान और पूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया।
इस कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों और पूर्व सैनिकों को माला पहनाकर, शॉल पहनाकर, प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूणेश मिश्रा क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा ब्रज ने किसानों, नौजवानों, जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लेकर उनको सम्मान और गौरव देने का काम किया है यह केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर सकती है। पिछली सरकारों ने किसानों को केवल छलने का काम किया है और उनका गला घोंटने का काम किया है। पूर्व सैनिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जितना सम्मान दिया है पिछली सरकारों में कोई दे नहीं पाया। मोदी सरकार ने सैनिकों को वन रैंक- वन पेंशन देकर उनको सम्मान देने का काम किया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार की कथनी और करनी में अंतर नहीं, मोदी सरकार में किसान, नौजवान, सैनिक, गरीब, मजदूर प्रत्येक वर्ग खुश है।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 2022 तक प्रत्येक किसान की आय दोगुनी करेंगे, इस लक्ष्य की ओर मोदी सरकार निरंतर अग्रसर है निश्चित रूप से आने वाले 2022 में किसानों की आय दोगुनी होगी।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने संबोधित करते हुए कहा भारत एक कृषि प्रधान देश है जिसमें किसानों का विशेष महत्व रहा है और निश्चित रूप से केंद्र और राज्य सरकार किसानों से संबंधित हितकारी योजनाएं किसानों के हित में धरातल पर ला रही है। जिससे हमारे देश का गौरव कहा जाता है कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है, वो सदैव बना रहेगा।
सम्मान समारोह कार्यक्रम का संचालन मोहित सक्सेना ने किया।
इस मौके पर अरुण प्रकाश सुधीर श्रीवास्तव शिशुपाल शाक्य एमपी सिंह राजपूत नत्थूलाल वर्मा वीरेंद्र राजपूत अभय यादव योगेश शर्मा अभय प्रताप सिंह सोनू शर्मा मनोज गुप्ता धीरज राज आशीष सक्सेना अमित सिसोदिया सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *