जिला संवाददाता

विजय कुमार वर्मा

बदायूँ  : प्रभारी जिला निर्वाचनाधिकारी सीडीओ ऋषि राज व एसएसपी बदायूँ डाॅ ओ पी सिंह ने शनिवार को जिला कारागार बदायूँ का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं भोजन व्यवस्था का जायजा लिया। बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुन उनके निस्तारण के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश दिया गया। बंदियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा साफ-सफाई के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मौजूद सभी जेल कर्मियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई। बंदियों के पास कोई प्रतिबंधित सामान न पहुंचने पर पाए इस बात के सख्त निर्देश दिए गए। इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *