बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज मोदी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें में जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बदायूं के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों जिला अस्पताल बदायूँ, नवजीवन वृद्ध आश्रम कछला, नवजीवन बजरंग नगर बदायूं, बालग्रह कृष्णापुरी, वृद्ध आश्रम बांस बरौलिया पर अनाथालय एवं वृद्ध आश्रम पर फल वितरित किये।
जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मनोज मोदी ने कहा के भारतीय जनता पार्टी में पिछड़ों का सम्मान सदैव सुरक्षित रहा है, मोदी सरकार मंत्रिमंडल में 27 मंत्रियों को स्थान देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह साबित करके दिखाया है की देश की सरकार में पिछड़ों का 27% आरक्षण सुरक्षित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन हम सभी कार्यकर्ता सेवा एवं समर्पण अभियान के माध्यम से मना रहे है ।
इस मौके पर अरुण कुमार उमेश राठौर हिमांशु यादव सचिन मौर्य श्याम सिंह कश्यप दिनेश चंद्र शाक्य राजू सिंह प्रजापति केपी सिंह राजपूत अंकित शाक्य धर्मेंद्र शाक्य अचल शर्मा विमल श्रीवास्तव आराम सिंह गुर्जर हंसपाल मौर्य मुनेंद्र सिंह शाक्य पंकज साहू मनु मौर्य विवेक पाल अरुण कुमार सिंह त्रिवेंद्र सिंह गुर्जर रणवीर सिंह हरेंद्र सिंह अरविंद गिरी देवेंद्र शर्मा रघुराज गुर्जर गोपाल शाक्य रामेश्वर सिंह ज्योति वर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
