BUDAUN SHIKHAR

बदायूँ

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बदायूँ पर आज दिनांक 7 अगस्त 2019 को शोक सभा हुई जिसमें पूर्व विदेश मंत्री वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गई।
भारतीय जनता पार्टी बदायूं के जिला प्रभारी कुंवर महाराज सिंह ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन से भारतीय जनता पार्टी को क्षति पहुंची है उनका योगदान भारतीय जनता पार्टी के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बहुत ही सरल और मधुर भाषी स्वभाव की थी और संगठन के लिए हमेशा अहमियत देती थीं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए कड़- कड़ और क्षण- क्षण अपना समय दिया है।
भारतीय जनता पार्टी हमेशा उनके जीवन को उनकी कार्यशैली को याद रखेगी।
इस शोक सभा में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता अशोक भारती सुधीर श्रीवास्तव राजेश्वर पटेल रविंद्र पाल सिंह भेष पटेल अंकित मौर्य यदुनेश यादव अजीत वैश्य शारदेन्दु पाठक आशीष शाक्य सुखदेव राठौर जितेन्द्र कश्यप अमित सिंह गुलशन प्रताप सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *