जिला संवाददाता
विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : पिछले दो दिनों से जारी बेमौसमी बारिश किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। बेमौसमी मूसलाधार बारिश ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है। जहां किसानों का धान अब नमी अधिक होने से बिकना बंद हो गया है। वहीं कटी फसल को रखने के लिए जगह नहीं मिल रही है। किसानों जो रेट मिले उसी पर बेचने को विवश दिख रहा है। खेतों में धान की फसल तैयार है। बाजरा का भी यही हाल है। रविवार शाम से हो रही बारिश से धान की फसल खराब हो रही है।तैयार धान की पौंध खेतों में बिछ गये हैं। इससे किसानों को करीब 80 प्रतिशत का नुकसान हो गया है।
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि विभाग सतर्क है। नदियों में पानी बढ़ रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश पर नजर रखी जा रही है। जलस्तर बढ़ने पर नदियों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क किया जायेगा।
इधर कई ग्रामीण क्षेत्रों में गत सायं से विद्युत आपूर्ति बांधित है।