बदायूँ : भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने संगठन को आगे बढ़ाते हुए संगठन की सदस्यता दिलाई।


शनिवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी मे लालाराम पुत्र हीरालाल ग्राम नंदगांव मजरा कुंवरगांव को ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बदायूं नगर प्रभारी असलम व जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने संगठन के प्रति निष्ठा देखते हुए वरिष्ठ उपाध्याय सतबीर सिंह यादव, नगर अध्यक्ष आरिफ रजा व जिला प्रभारी अजब सिंह की सह सहमति से उन्हें शपथ पत्र सौप कर नियुक्त किया है।

जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने बताया कि आगामी 15 फरवरी को भाकियू चढूनी गुट की मासिक पंचायत मालवीय आवास गृह मे सुबह 10 बजे से 3 बजे तक होगी।
किसानों की जन समस्याओं को लेकर तत्पश्चात जिलाधिकारी के लिए 6 सूत्री ज्ञापन सौंपा जाएगा व किसानों की समस्याओं को लेकर आगे की रणनीति पंचायत में तय की जाएगी जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन धरना भी लगाया जा सकता है।
जिलाध्यक्ष ने पंचायत मे सभी जिला, ब्लॉक, तहसील के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को समय पर पहुँचने के निर्देश दिए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *