BUDAUN SHIKHAR

बदायूँ

आज दिनांक 26 जून 2019 को पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई।
बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष क्षेत्रीय सदस्यता प्रमुख हर्ष वर्धन आर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आगामी 6 जुलाई 2019 को शुभारंभ होने वाला है। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह 6 जुलाई को जिला केंद्र पर सभी वर्ग- समूह इंजीनियर्स, डॉक्टर्स, चिकित्सक, वकील, फौजी, शिक्षक, चार्टर्ड अकाउंटेंट, व्यापारी, अवकाश प्राप्त अधिकारी, कर्मचारी, देश के अति विशिष्ट प्रतिभाओं से प्राप्त जैसे- खिलाड़ी, अभिनेता, नाटक कलाकार, एवं दैनिक मजदूर, सब्जी व्यवसायी, फल व्यवसायी, रिक्शा चालक, एवं ऑटो चालक सभी प्रकार के निचले स्तर तक के व्यक्ति को भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाना है। भारतीय जनता पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग को पार्टी से जोड़ेगी।


बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि भाजपा का यह सदस्यता अभियान व्यापक स्तर पर चलना है। पार्टी का अभियान केंद्र एवं राज्य सरकार के लाभार्थियों झुग्गी झोपड़ी एवं सघन बस्तियों में संपर्क कर उनको भाजपा का प्रथम प्राथमिक सदस्य बनाना है। इस बार भाजपा का प्रमुख उद्देश्य है कि भाजपा सर्व स्पर्शी, सर्वव्यापी हो इसलिए यह अभियान बहुत प्रमुख है। देश के सारे युवा राष्ट्र प्रेम की भावना से ओत-प्रोत होकर भाजपा को समझें और उससे जुड़े। नए भारत के निर्माण में सहयोगी बने।
जिला सदस्यता प्रमुख अशोक भारती ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रमाणिकता के साथ सदस्यता करें। सभी पोलिंग बूथों पर सभी वर्गों की सदस्यता करके उनको भाजपा से जोड़कर देश के विकास में महत्वपूर्ण सहयोगी बनाएं।
बैठक को नगर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता बिल्सी विधायक आर के शर्मा शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने भी सम्बोधित किया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर चेयरमैन दीपमाला गोयल आकाश वर्मा धीरेंद्र गुप्ता चेयरमैन सैनरा वैश्य डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा डीपी भारती क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा आर एस पाल आंवला लोकसभा संयोजक राणा प्रताप सिंह डीसीडीएफ चेयरमैन रविन्द्र पाल सिंह राजीव गुप्ता सत्यवीर सिंह सोवरन सिंह मुनीश राघव अवनीश सिसोदिया अवढर शर्मा नेकपाल कश्यप अंकित मौर्य प्रभाशंकर वर्मा आशीष शाक्य अनुज माहेश्वरी सीमा राठौर आतिफ निज़ामी एम पी सिंह मेधावी यादव अरुण प्रकाश प्रेमलता सिंह विवेक राठी मोहित गुप्ता मनोज गुप्ता शैलेंद्र शर्मा ग्रीश पाल सिंह पारस गुप्ता मनोज मोदी विजय लोधी धीरेन्द्र सिंह राजीव तोमर कमलजीत भूरानी रवि प्रताप देवसिंह यादव अमरीश वर्मा पीयूष माहेश्वरी पीयूष राठी सुभाष शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *