BUDAUN SHIKHAR

बदायूँ

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने बताया कि 21 जून को भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक विधानसभा स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम मनाएगी।
पार्टी के सभी बूथ, सेक्टर, मंडल और जिला स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता योग दिवस के कार्यक्रम में जगह-जगह भाग लेंगे।
बदायूं विधानसभा का योग दिवस कार्यक्रम पुलिस लाइन मैदान बदायूं में सुबह 05:30 बजे होगा।
जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्य कैबिनेट मंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग उ० प्र० सरकार एवं प्रभारी मंत्री बदायूं बतौर मुख्य अतिथि योग दिवस में भाग लेंगे।
बिल्सी विधानसभा का योग दिवस कार्यक्रम भगवानदास पैलेस को उझानी में संपन्न होगा।
बिसौली विधानसभा कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर बिसौली में होगा।
सहसवान विधानसभा का योग दिवस कार्यक्रम प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान में होगा। दातागंज विधानसभा का कार्यक्रम दातागंज में ही संपन्न होगा।
शेखूपुर विधानसभा का योग दिवस कार्यक्रम कादरचौक में होगा।
सभी विधानसभा स्तर पर होने वाले योग दिवस के कार्यक्रम में स्थानीय विधायक योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने जिले के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं जनता जनार्दन से आवाहन किया है कि वह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भारत के नवनिर्माण में सहयोग करने का काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *