BUDAUN SHIKHAR

बदायूँ

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सदस्यता अभियान के अंतर्गत सेक्टर विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन आज जिला कार्यालय पर संपन्न हुआ जिसमें बिल्सी बदायूं दातागंज और शेखूपुर विधानसभा के कार्यकर्ता शामिल हुए।
सेक्टर विस्तारकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि यह वर्ग वहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि आप लोगो को अपने अपने सेक्टर में बूथो पर सदस्यता शत प्रतिशत करवानी है। कोई भी बूथ सदस्यता से अछूता नही रहनी चाहिये। पार्टी की मंशा है कि प्रत्येक बूथ पर हमें कम से कम 50 सदस्य अवश्य बनाने हैं 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में हमे सभी वर्गो व जातियों का वोट मिला है। नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में सभी ने अपना वोट और समर्थन देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर काम कर रही है।
सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी कुँवर महाराज सिंह ने कहा कि इस समय पार्टी का संगठन पर्व चल रहा है। पार्टी निरन्तर सदस्यता अभियान को बहुत तेजी से गति दे रही है। पार्टी जन जन को अपना सदस्य बनाना चाह रही है।
सभा को सम्बोधित करते हुए जिला सदस्यता प्रमुख अशोक भारती ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सदस्य बनाना है कोई बूथ सदस्यता से अछूता न रह जाये। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को ध्यान में रखते हुए सदस्यता अभियान चलाना है।
अंत में शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य के बाबा चन्दन सिंह शाक्य के आकस्मिक देहान्त पर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह पूर्व विधायक प्रेमस्वरुप पाठक डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर राणा प्रताप सिंह सुधीर श्रीवास्तव राजेश्वर पटेल नेकपाल कश्यप पूनम गुप्ता सोवरन सिंह मुनीश अग्रवाल ग्रीशपाल सिंह मोहित गुप्ता राधेश्याम वर्मा सर्वेश शाक्य जसवीर चौहान डालचंद मिश्रा ज्ञानेंद्र वर्मा अनुज सक्सेना धीरेन्द्र सिंह राजीव तोमर जदुनाथ सिंह बुधपाल सिंह चरन सिंह योगेश प्रताप सिंह रवि सोलंकी सहित अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *