जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : राष्ट्रीय आवाहन पर जिले में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा कचहरी चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंका गया और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला राजस्व अधिकारी बदायूं को दिया।

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक ने कहा राष्ट्रीय आवाहन पर युवा मोर्चा द्वारा राहुल गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी का कहना है, कि भाजपा ने हमेशा से पिछड़ों के सम्मान की लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का उपहास किया है। संसद भवन परिसर में कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति की नकल करने और राहुल गांधी द्वारा वीडियो बनाया जाना गलत है। उन्होंने कहा कि विपक्ष घमंडी है जिसकी इस तरह की हरकत कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर गोविंद स्वरूप पाठक, विश्वजीत गुप्ता, सहदेव सागर, पारस गुप्ता, मनोज चंदेल, सुयश जौहरी, तापस सक्सेना, विवेक कुमार सिंह, नितेश वार्ष्णेय, डीपी पाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *