मुख्य विकास अधिकारी सुश्री निशा अनंत द्वारा आज दिनांक-10.06.2020 को प्रातः 10ः30 बजे जिला महिला चिकित्सालय, बदायूँ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डा0 रेखा रानी, मुख्य चिकित्साधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय, बदायॅूं अपने स्टाफ के साथ उपस्थित थीं। निरीक्षण के दौरान ओ0पी0डी0 एरिया में थ्री सीटर चेयर कम संख्या में उपलब्ध थीं, जिसके कारण ओ0पी0डी0 में आने वाली प्रसूताओं को परेशानी हो रही रही थी। सी0एम0एस0 को निर्देशित किया गया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए तत्काल प्रसूताओं के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। सी0एम0एस0 को यह भी निर्देश दिये गये कि प्रवेश द्वार पर माइक एवं सेनेटाइजर की व्यवस्था करायी जाए। परिसर में हाथ धोने की व्यवस्था करायी जाए। मरीजों के पंजीकरण कराने के स्थान पर माइक की व्यवस्था करायी जाए। ओ0पी0डी0/प्रतीक्षालय में माइक की व्यवस्था करायी जाए। ट्राइज एरिया एवं पी0एन0सी0 वार्ड में मरीजों की प्राइवेसी हेतु खिड़कियों पर 03 दिवस में पर्दे लगवाए जाएं। जिला महिला चिकित्सालय में विगत 03 माह से ट्राइज एरिया प्रारम्भ किया जा चुका है। निर्देश दिए गये कि चरणबद्ध तरीके से ट्राइज एरिया में कर्मचाारियों की तैनाती 24×7 करायी जाए। वार्डों एवं शौचालयों की साफ-सफाई नियमित कराई जाए। चोक एवं बन्द शौचालयों को तत्काल ठीक कराया जाए। पी0एन0सी0 वार्ड में तीमारदारों की संख्या आवशयकता से अधिक थी। वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए एक मरीज के साथ एक ही तीमारदार रखना सुनिश्चित कराया जाए। माताओं को कोविड-19 के बारे में भी बताया जाए। प्रतीक्षालय व लाॅबी में किसी भी तल पर पंखे नहीं थे। ग्रीष्ष्म ऋतु में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए ट्राइज एरिया, पी0एन0सी0 वार्ड, प्रतीक्षालय व लाॅबी में पंखे एवं कूलर तत्काल नियमतः लगवाए जाएं। वार्डों में लगी हुई ए0सी0 कूलिंग नहीं कर रही थी, उन्हें 03 दिवस में ठीक कराया जाए। एस0एन0सी0यू0 एवं अन्य वार्डोें में सेन्ट्रल आॅक्सीजन प्लान्ट लगाने का कार्य चल रहा था। उसे यथाशीघ्र पूर्ण करा लिया जाए। कोविड-19 महामारी संकट को देखते हुए जिला महिला चिकित्सालय, बदायूँ में कार्यरत समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों को अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत न किया जाए। चिकित्सालय में आने वाले मरीजों एवं उनके सहयोगियों को कोविड-19 महामारी से बचाव के बारे में अवगत कराते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए चिकित्सालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर मास्क, गमछा आदि लगाने, कम से कम 40 सेकिण्ड तक साबुन से हाथ धोने एवं हाथों को सैनेटाइज करने हेतु प्रोत्साहित किया जाए साथ ही ओ0पी0डी0 प्रारम्भ होते ही सभी सम्बन्धित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों उपस्थिति समय से सुनिश्चित करायी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *