-सर्वोत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि के लिए संपूर्ण गांव की जलधारा परिक्रमा की

-ग्राम देवता मंदिर परिसर में हुआ महायज्ञ

उझानी (बदायूँ): अढ़ौली गांव के ग्राम देवता मंदिर परिसर में कोरोना मुक्ति महायज्ञ हुआ। देवकन्याओं और मातृशक्तियों ने देशवासियों के सर्वोत्तम स्वास्थ्य और सुख, समृद्धि के लिए संपूर्ण गांव की जलधारा परिक्रमा की। ग्रामीणों ने गायत्री मंत्र और महामृत्यंुजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित कीं।

श्रीराम कथावचक रवि महाराज ने कहा कि यज्ञ से विश्व का कल्याण, वातावरण शुद्ध और पवित्र होता है। मनुष्य में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ईश्वरीय सत्ता के संरक्षण में ही हम सब सुरक्षित हैं।

गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि गायत्री महाशक्ति और यज्ञ महाविज्ञान है। मनुष्य की कठिन आपत्तियों, आपदाओं, समस्याओं का निराकरण इन्ही ज्ञान और विज्ञान से संभव है। यज्ञीय ऊर्जा से जीवाणुओं, विषाणुओं का शमन और जीवनी शक्ति का संवर्धन होता है।

विद्वानों ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। डाॅ. रामाशंकर आर्या पत्नी कान्ती देवी, कुलदीप साहू पत्नी प्रियंका साहू मुख्य यजमान रहे। ग्रामीणों ने यज्ञ भगवान को गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित कीं। मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने संपूर्ण गांव की जलधारा लगाकर परिक्रमा की और देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर वीरेंद्र साहू, राजेश साहू, ज्ञान चंद्र शर्मा, ओमेंद्र शर्मा, हरी सिंह, अवनीश शाक्य, रमेश, शैलेश, कार्तिक, कुशल, गंगा सहाय आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *