जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : आरएसएस 2025 में शताब्दी वर्ष तक हर ग्राम पंचायत में शाखा लगाने का काम करेगा। आरएसएस के विभाग प्रचारक विशाल ने बताया 14 से 24 सितंबर 2023 तक ग्राम पंचायत विस्तारक योजना के द्वारा 850 ग्राम पंचायतों तक संघ की शाखा पहुंचाने का लक्ष्य लिया गया है।
सिविल लाइन स्थित शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बदायूं नगर के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संघ कार्य को गति प्रदान करने के लिए ग्राम पंचायत विस्तारक योजना की रूपरेखा तैयार की गई।


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक विशाल ने बताया आरएसएस राष्ट्र सेवा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर 2025 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में संघ शाखा का विस्तार करेंगे।
स्वयंसेवक संघ कार्य को गति प्रदान करने के लिए बदायूं विभाग द्वारा 14 से 24 सितंबर 2023 तक ग्राम पंचायत विस्तारक योजना के द्वारा 850 ग्राम पंचायतों तक संघ की शाखा पहुंचाने का लक्ष्य लिया गया है। खंड स्तर पर ग्राम पंचायत विस्तारक योजना के लिए कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग खंड स्तर पर विभिन्न खंडों में चल रहे हैं । बदायूं नगर के आसपास की ग्राम पंचायतों में शाखा विस्तार के लिए 40 विस्तारक कार्यकर्ताओं की योजना बनी। आगामी कार्यक्रमों में अक्टूबर मास में कार्यकर्ताओं में दक्षता लाने के लिए प्राथमिक शिक्षा वर्ग का आयोजन दातागंज एवं बदायूं बीआईएमटी कॉलेज में किया जाएगा। इससे पूर्व 24 सितंबर को ग्राम पंचायत स्तर पर स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण कार्यक्रम होगा। मंडल एकत्रीकरण 4 फरवरी 2024 को होगा।
बैठक में विभाग कार्यवाह सत्य प्रकाश मौर्य, नगर कार्यवाह अंकित शर्मा, नगर प्रचारक शिवम, देवांश शर्मा, कालिका प्रसाद गंगवार, आशीष शाक्य, धीरज पटेल, अमन गोयल, रोहित पटेल,मीडिया संवाद प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर , राम प्रकाश गुप्ता एवं स्वयंसेवक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *