जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद में जगह-जगह ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम किए जा रहे है। जिसमें एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने उझानी, सांसद संघमित्रा मौर्य ने बिसौली, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने जगत, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने अम्बियापुर मे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराया।

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने ब्लॉक उझानी के बरसुआ गांव में कहा एक विकासशील राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए क्या-क्या आवश्यकताएं होती है, इसको एक विजन के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे है। देश जब अपनी आजादी का 100 वीं वर्षगांठ मनायेगी तो विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा होगा।

सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक फायदा उठाने की आप लोगों से अपील करती हूँ :- संघमित्रा मौर्य

सांसद संघमित्रा मौर्य ने ब्लॉक बिसौली के बरखेड़ा व सिचौली गांव में कहा केन्द्र सरकार की योजनाओं को देश और प्रदेश के घर-घर तक पहुंचाने के लिए केन्द्र सरकार की यह अभिनव पहल है। कहा कि सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक फायदा उठाने की आप लोगों से अपील करती हूँ।

 

मोदी सरकार में आमजन को मिल रहा कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ :- राजीव कुमार गुप्ता

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने ब्लॉक जगत के नरऊ गांव में कहा विकसित भारत की संकल्पना के साथ मोदी की गारंटी वाली गाड़ी गांव – गांव जा रही है, इसमें गरीब लोगों के लिए सेवाएं उपलब्ध है, जैसे कृषि, स्वास्थ्य, आधार सहित अन्य सेवाएं उनके द्वार तक गाड़ी के माध्यम से शत-प्रतिशत पहुंचाने का अभिनव प्रयास किया जा रहा है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक करना है :- हरीश शाक्य

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने ब्लॉक अम्बियापुर के बासबरौलिया गांव में कहा भारत की अखण्डता और विकास के लिए केन्द्र सरकार की योजनाओं को इस यात्रा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही कहा विकास के लिए केन्द्र सरकार की योजनाओं से जुड़कर वे लाभान्वित होने के लिए आगे आएं।

इस तरह जगह जगह हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ब्लॉक म्याऊ के विसातनगर व रूपामई गांव में पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप, ब्लॉक जगत के नरऊ व रसूलपुर बिलहरी गांव में पूर्व मंत्री राममूर्ति लाल, ब्लॉक आसफपुर के पिशनहरि गांव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा पूनम यादव, ब्लॉक सालारपुर के ददमई व फरीदपुर चकोलर गांव में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, ब्लॉक उझानी के बरसुआ गांव में राजेश्वर सिंह पटेल, ब्लॉक आसफपुर के मानपुर गांव में ओम कृष्ण सागर, ब्लॉक उझानी के दूदेनगर गांव में शिशुपाल शाक्य, ब्लॉक कादरचौक के कुढ़ा शाहपुर व निदानपुर गांव में कीर्ति कश्यप, ब्लॉक सहसवान के महरोली गांव में प्रदीप चौधरी, सुधीर श्रीवास्तव, सोवरन सिंह राजपूत, नेकपाल कश्यप, हरिओम पाराशरी, मेधावी यादव, कौशल शास्त्री, अनेकपाल सिंह, के.सी. शाक्य, वीरेन्द्र राजपूत, अमित पाठक, आतिफ़ निज़ामी, विवेक राठी, मुनीश पंडित, महेश शाक्य, कृष्ण चंद्र शर्मा, हितेंद्र शंखधार, मुनेंद्र राठौर, संजीव कुमार गुप्ता, विवेक राठी, दिलीप गुप्ता, उधयवीर दिवाकर, पंकज सिंह आदि जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *