बदायूँ : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को योजना बैठक में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि कल रोजा (शाहजहांपुर) में गंगा एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास कार्यक्रम एवं विशाल रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसके लिए बदायूँ जनपद से 30 हजार से अधिक कार्यकर्ता रैली में शामिल होने जाएंगे। जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। 500 बस और 1000 से अधिक चार पहिया वाहन के अलग अलग पॉइन्ट तय कर दिए गए हैं। सभी विधानसभा एवं मण्डल के अनुसार पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारी सौंप दी गई है। निश्चित विधानसभा चुनाव में छ: विधानसभा सीटों पर कमल खिलेगा। इस मौके पर वरिष्ठ नेता अजीत वैश्य , सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत ,दुर्गेश वार्ष्णेय, अजय पाराशरी, लालू सिंह ,अनुज माहेश्वरी, अबढर शर्मा, प्रदीप चौधरी ,अशोक चौहान ,विजय कुमार सिंह, तेजपाल सागर, भगवान सिंह मौर्य, विनोद अग्रवाल, धीरज सिंह व मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य समेत तमाम उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *