जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : समाजवादी महिला सभा के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि वे हर घर से महिलाओं को समाजवादी पार्टी से जोड़े। भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि महिलाओं के साथ अन्याय और उत्पीड़न हो रहा है।


लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी हर घर तक पहुंचने की तैयारी कर रही है। बुधवार को गांधी नगर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर समाजवादी महिला सभा के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ।

सम्मेलन की अध्यक्षता महिला सभा की जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप ने की।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने महिला कार्यकर्ताओं से कहा प्रदेश में जब जब समाजवादी सरकार पदारूढ़ हुई तब तब महिलाओं के उत्थान तथा कल्याण के लिये तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई।वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, महिलाओं की सुरक्षा हेतु 1090, स्वास्थ के क्षेत्र में 108 व 102 एम्बुलेंस, कन्या विद्याधन आदि योजनायों से पूरे उत्तर प्रदेश की महिला शक्ति लाभान्वित हुई।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में महिलाये सुरक्षित नहीं हैं, हाथरस जैसी जघन्य घटनाएं इसका जीता जागता उदाहरण है। विगत दिनों डायल 112 में नौकरी करने वालीं महिलाये अपने अधिकारों के लिये लखनऊ में शान्ति पूर्ण प्रदर्शन कर रहीं थीं

भाजपा नेताओं के इशारे पर उन्हें लखनऊ की सड़कों पर दौड़ा दौड़ा कर बेरहमी से पीटा गया। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत जो सिलेंडर दिए गए, दोबारा गैस न भर पाने के कारण गरीब महिलाये चूल्हे पर कार्य करने को मजबूर हैं। नारियों को सम्मान बचाना है तो भाजपा को सत्ता से हटाना है। प्रदेश की आधी आबादी पूरी तरह से समाजवादी पार्टी के साथ है तथा अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने के लिये संकल्पित है।


सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप ने कहा कि जनपद बदायूँ में महिला सभा गाँव स्तर,वार्ड स्तर तथा बूथ स्तर तक क्रियाशील है,सभी महिला कार्यकर्ता आमजनता के बीच जाकर चौपालों के कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी की नीतिओ व रीतियों का प्रचार प्रसार कर रहीं हैं जिसके फलस्वरूप पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव आगामी लोकसभा चुनाव के रिकॉर्ड मतों से जीतकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुँचकर गरीब, शोषित, पीड़ित, दलित, अल्पसंख्यक, व्यापारी सहित समाज के हर वर्ग की आवाज़ उठाएंगे।
इस मौके पर सुनीता यादव, मिथलेश कश्यप, रूपा यादव, अर्चना वर्मा, भगवान देवी, नूर अफ्शा, रुचि प्रिया, बबिता कश्यप, जया जाटव, भारती ठाकुर, संजू शर्मा, प्रेमलता जाटव, माला शर्मा, गुलशन रज़ा, रिंकी श्रीवास्तव, पूनम गुप्ता, विमला यादव, शिल्पी यादव, पूजा यादव, मनुपम, छाया सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *