BUDAUN SHIKHAR

बदायूँ

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आज सपा कार्यालय,गांधी नगर,बदायूँ पर सपा जिलाध्यक्ष  आशीष यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई,मुख्य अथिति के रूप में सहसवान से विधायक  ओमकार सिंह यादव मौजूद रहे। संचालन गुलफाम सिंह यादव ने किया।

मुख्य अथिति के रूप में विधायक ओमकार सिंह यादव में कहा कि बदायूँ जनपद सदैव समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है और जब जब पार्टी पर संघर्ष का समय आया है तब बदायूँ के लोगों ने कंधे से कंधा मिलाकर जनता के हितों के लिये सड़कों पर संघर्ष करने का काम किया है। आज के वर्तमान समय मे केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है,पिछली सपा सरकार द्वारा चलाई गई तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर भाजपा सरकारों ने आमजनता की भावनाओं के साथ विश्वाशघात किया है।हम सभी सपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि अपने अपने क्षेत्रों में जाकर जनता व सपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनें व पार्टी की नीतियों व रीतियों को सभी तक पहुंचाएं।
अध्यक्षता करते हुए ज़िलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि जिस पार्टी का संगठन मजबूत होता है वही पार्टी गावँ व वार्ड स्तर तक मजबूत होती है।अन्य दलों की अपेक्षा समाजवादी पार्टी का संगठन कहीं अधिक मजबूत है,इस समय आवश्यकता है कि पिछली गलतियों से सबक लेते हुए हम सभी लोग अपनी अपनी कार्यक्षमता के अनुसार पार्टी के लिये कार्य करें जिससे आने वाले समय मे फिर बदायूँ समेत पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी का परचम लहरा सके। उन्होंने आगे कहा कि शीघ्र ही बदायूँ जनपद के संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिये आवश्यक कदम उठाए जाएंगे,जिससे संगठन और अधिक मजबूत व क्रियाशील बनाया जा सके।
 धर्मेन्द्र यादव के प्रतिनिधि अवधेश यादव ने कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है जनपद बदायूँ का विकास कार्य ठप्प हो गया है,पिछली सपा सरकार में  धर्मेन्द्र यादव के प्रयासों से बदायूँ में मेडिकल कॉलेज,फ्लाईओवर,बदायूँ बरेली फोरलेन,बायपास सहित सैकड़ों विकास के काम हुए।
पूर्व डी0सी0बी0 चेयरमैन  ब्रजेश यादव ने कहा कि मा0 अखिलेश यादव की पिछली सपा सरकार में मा0 धर्मेन्द्र यादव के सरंक्षण में बदायूँ सहित पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए गए,प्रदेश का युवा बहुत अधिक तेजी के साथ समाजवादी पार्टी से जुड़ा है व मा0 अखिलेश यादव,मा0 धर्मेन्द्र यादव की कार्यकुशलता से प्रभावित है।
इस मौके पर महासचिव सुरेश पाल सिंह चौहान,फखरे अहमद शोबी,फरहत अली,सलीम अहमद,ओमवीर सिंह,नरोत्तम सिंह,गुड्डू गाज़ी,जमीर खां, इंदु सक्सेना,वीरेंद्र जाटव,आमिर सुल्तानी,याकूब,सुहैल सिद्दीकी,मोहम्मद रफ़ीक़,हीरा लाल वर्मा,हितेंद्र शंखधार, लाल मोहम्मद अंसारी,हाजी अबु बक्र, सग़ीर अहमद,जीतेश एन. लाल,अली फरशोरी,ब्रह्म पाल,शर्मिला रानी,संतोष कश्यप, लताफत हुसैन,संजिदा बेगम,मुन्नी देवी,सर्वेशां देवी,जैसी राज,इमराना, कंचन,बी0पी0 सिंह,जैनुल लकी,फ़ीरोज़ खां, मदन मोहन,कल्याण सिंह, सुनील यादव,अनिल यादव,राजीव पटेल,सुभाष यादव,मुनेंद्र पाल,प्रभात अग्रवाल सहित प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *