दातागंज (बदायूँ): आज दिन गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की दातागंज विधानसभा 117 में समाजवादी पार्टी द्वारा दातागंज विधानसभा कैंप कार्यालय पर समाजवादी पार्टी बदायूं के जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में महिला सभा समाजवादी पार्टी बदायूं का महिला कार्यकर्ता सम्मेलन संतोष कश्यप जिला अध्यक्ष महिला सभा समाजवादी पार्टी बदायूं के द्वारा किया गया जिसमें समाजवादी पार्टी के बदायूं जिला अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव पूर्व विधायक दातागंज ने महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद महिलाओं एवं बच्चियों के साथ अपराध की घटनाएं तेज हो गई है इस सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है समाजवादी पार्टी को सफलता दिलाने के लिए महिला कार्यकर्ताओं को आगे आना पड़ेगा महिला कार्यकर्ता आएंगी तभी पार्टी मजबूत होगी महिलाएं संघर्ष के दिनों में हमेशा आगे रही हैं पार्टी की सफलता में महिलाओं की बड़ी भूमिका है इसी के साथ ही महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में महिलाओं से समाजवादी पार्टी के हाथ मजबूत करने का आग्रह करने के साथ मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। वहीं समाजवादी पार्टी के दातागंज विधानसभा के प्रत्याशी अवनीश यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख समरेर ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव प्रदेश की राजनीति की दिशा एवं दशा दोनों बदलने वाले होंगे। वही महिला सभा जिला अध्यक्ष संतोष कश्यप बदायूँ समाजवादी पार्टी ने कहा कि समाजवादी पार्टी में ही महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है। कमजोर परिवार की महिलाओं को समाजवादी पेंशन और बेटियों को बेहतर शिक्षा के लिए कन्याधन योजना को बड़े स्तर से समाजवादी सरकार आने पर लागू किया जाएगा। इस अवसर समाजवादी पार्टी के विधानसभा महासचिव बदरुल इस्लाम उर्फ छोटू मंसूरी , नगर पालिका दातागंज सभासद एम फिरोज एवं सैकड़ो महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
संवाददाता- अभिषेक वर्मा
तहसील – दातागंज बदायूँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *