जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : बाँके बिहारी कन्या महाविद्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्मार्ट फोन वितरित किए गए।भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने स्मार्ट फोन वितरण किए। उन्होंने कहा मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया का सपना साकार हो रहा है।

 

 

 

 

 

शुक्रवार को उझानी स्थित बाँके बिहारी कन्या महाविद्यालय में स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम हुआ। जिसमे जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने महाविद्यालय की तृतीय वर्ष की छात्राओं को स्मार्ट फोन बांटे।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा सरकार विद्यार्थियों को तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया का सपना साकार किया जा रहा है। मोदी के नेतृत्व में सबका साथ व सबका विकास का सपना साकार हो रहा है। मोदी-योगी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपट रही है, उन्होंने कहा कि पेपर लीक करने वालों और फर्जी नियुक्ति पत्र देने वालों को भाजपा सरकार ने जहां जेल का रास्ता दिखाया है, वहीं शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के साथ नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया है, उन्होंने विद्यार्थियों के लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस मौके पर आशु बंसल, अरुण प्रकाश सागर, नीरज रस्तोगी, नवीन कुमार, शरद अरोरा, सरनाम सिंह, पंकज, विक्रम, रुचि गुप्ता, दीप्ती गुप्ता, शलवा यादव, कुसुम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *