नयी दिल्ली, एजेंसी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि पिछले करीब छह साल में पार्सल की चोरी के 1,106 मामलों में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया।
वैष्णव ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
इन पार्सल की ढुलाई भारतीय रेल द्वारा की जा रही थी।
रेल मंत्री ने कहा, ‘‘ साल 2016, 2017, 2018, 2019, 2020 और इस वर्ष (नवंबर तक) भारतीय रेल में पार्सल चोरी के 1,106 मामले दर्ज किए गए हैं और इनमें नौ रेल कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया।’’
उन्होंने बताया कि पार्सल चोरी के मामलों में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।