नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) देश में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 4,14,188 नये मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 2,14,91,598 हो गए जबकि देश में 36 लाख से अधिक मरीज अब भी इस बीमारी की चपेट में हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 3,915 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,34,083 हो गई है।

लगातार बढ़ते मामलों के बीच उपचाराधीन मरीजों की संख्या 36,45,164 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.96 प्रतिशत है जबकि देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 81.95 प्रतिशत हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,76,12,351 हो गई है जबकि बीमारी से मरने वालों की दर 1.09 फीसदी दर्ज की गई।

देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। वहीं कोविड-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी।

इसके बाद 28 सितंबर को कोविड-19 के मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार हो गए थे। भारत ने चार मई को गंभीर स्थिति में पहुंचते हुए दो करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक छह मई तक 29,86,01,699 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 18,26,490 नमूनों की बृहस्पतिवार को जांच की गई।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 4,14,188 लाख

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,915

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.28 लाख

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.14 करोड़

अब तक ठीक हुए: 1.76 करोड़

अब तक कुल मौतें: 2.34 लाख

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 36.44 लाख

PM ने दवाइयों की उपलब्धता का रिव्यू किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश में कोरोना के हालात का रिव्यू किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का रिव्यू किया। उन्होंने हॉस्पिटल बेड्स और दवाइयों की उपलब्धता की भी समीक्षा की। PMO के मुताबिक, रिव्यू के दौरान प्रधानमंत्री को उन 12 राज्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जहां एक्टिव केस 1 लाख से ज्यादा हैं। उन्होंने उन जिलों के बारे में भी बताया गया, जहां सबसे ज्यादा मौतें रिकॉर्ड की जा रही हैं।

45 साल से ऊपर की करीब 31% आबादी को वैक्सीन लगी

इस दौरान प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्यों को उन इलाकों की पहचान करने के लिए एडवाइजरी भेजनी चाहिए, जहां पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा हो और ICU समेत हॉस्पिटल बेड्स 60% से ज्यादा भर चुके हों। प्रधानमंत्री को बताया गया कि राज्यों को अब तक कुल 17.17 करोड़ वैक्सीन के डोज सप्लाई की जा चुकी है। देश में 45 साल से ऊपर की करीब 31% आबादी को कम से कम वैक्सीन की एक डोज दी जा चुकी है।

प्रमुख राज्यों के हाल

  1. महाराष्ट्र

यहां गुरुवार को 62,194 लोग संक्रमित पाए गए। 63,842 लोग रिकवर हुए और 853 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 49.42 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 42.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 73,515 लोगों की मौत हो गई। 6.39 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

  1. उत्तर प्रदेश

यहां गुरुवार को 26,622 लोग संक्रमित पाए गए। 28,902 लोग रिकवर हुए और 350 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 14.25 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 11.51 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,501 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2.59 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

  1. दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को 19,133 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 20,028 लोग ठीक हुए और 335 की मौत हो गई। अब तक 12 लाख 73 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11 लाख 64 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,398 मरीजों की मौत हो चुकी है। 90,629 का इलाज चल रहा है।

  1. छत्तीसगढ़

यहां गुरुवार को 13,846 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 11,600 लोग ठीक हुए और 212 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.16 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.75 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,950 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.31 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

  1. गुजरात

राज्य में गुरुवार को 12,545 लोग संक्रमित मिले। 13,021 लोग रिकवर हुए और 123 की मौत हो गई। अब तक 6.45 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4.90 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,035 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.47 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

  1. मध्यप्रदेश

राज्य में गुरुवार को 12,421 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 12,965 लोग ठीक हुए और 86 की मौत हो गई। अब तक 6.37 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,160 लोगों की मौत हो चुकी है। 88,614 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *