17 जून, गुरुवार को चंद्रमा और बृहस्पति आमने-सामने रहेंगे। इनके दृष्टि संबंध से गजकेसरी नाम का राजयोग बन रहा है। इस शुभ योग का फायदा कई लोगों को मिलेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी का कहना है कि आज कर्क राशि के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सिंह राशि वाले लोगों के लिए भी ग्रह स्थिति अनुकूल है। करियर में नया मौका मिल सकता है। तुला राशि वालों के कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां बेहतरीन रहेंगी। कोई खास काम पूरा हो सकता है। मकर राशि वाले लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परेशानियां दूर होंगी और योजनाएं भी पूरी होंगी। इनके अलावा मेष, वृष, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- पारिवारिक तथा सामाजिक क्रियाकलापों में अपनी उपस्थिति जरूर शामिल करें। इसे संपर्कों का दायरा और पहचान दोनों बढ़ेंगे। भूमि जैसी गतिविधियों में अगर निवेश करने की कोई प्लानिंग चल रही है, तो उस पर तुरंत अमल करें।
नेगेटिव- कभी-कभी आपके विचारों में वहम और शक जैसी नकारात्मक बातें दूसरों के लिए परेशानी उत्पन्न कर सकती हैं। अपनी इन कमियों में बदलाव लाएं। युवा वर्ग भी बेकार की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले लेने में दिक्कतें आएंगी। फिलहाल किसी भी नई योजना को स्थगित ही रखें। कोई भी लेन-देन करते समय पक्के बिल का इस्तेमाल करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए कोई ऑफिशियल यात्रा भी संभव है।
लव- घर का माहौल सुखद बना रहेगा। अतः सभी सदस्यों का आपसी सामंजस्य प्रफुल्लित और खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य- एलर्जी और खांसी, जुकाम की स्थिति रहेगी। अपना ध्यान रखें और आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

वृष – पॉजिटिव- आपका अपने व्यक्तित्व और रहन-सहन के प्रति सजग रहना दूसरों के बीच तारीफ का कारण बनेगा। आज भावनाओं की बजाय चतुराई और विवेक से काम ले, परिस्थितियां आपके पक्ष में कार्य कर रही हैं। बच्चे की किलकारी संबंधित शुभ सूचना भी मिलेगी।
नेगेटिव- किसी भी गतिविधि में बहुत अधिक सावधानी बरतें। आपके साथ धोखा होने जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि प्रत्येक कार्य में परिवारिक सदस्यों की सलाह को जरूर शामिल करें। रुपए-पैसे के लेनदेन के कार्य आज स्थगित रखें।
व्यवसाय- आज किसी पुरानी पार्टी से उचित ऑर्डर मिल सकता है। परंतु काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। थोड़ी सी सावधानी रखने से काम निर्विघ्न पूरे भी होते जाएंगे। ऑफिस का माहौल अब सकारात्मक हो जाएगा।
लव- घर के सदस्यों के बीच उचित तालमेल बिठाकर रखने में आपका सहयोग विशेष रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। चिंता ना करें। परंतु स्वास्थ्य के प्रति सजग बने रहना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- आज का दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। अचानक ही किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपकी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। कुछ समय पठन-पाठन तथा नई जानकारियों को हासिल करने में भी जरूर लगाएं।
नेगेटिव- दोपहर बाद ग्रह स्थिति कुछ प्रतिकूल वातावरण बना सकती है। अचानक ही कोई मुसीबत आपके सामने आ खड़ी होगी। काम के दबाव में आप खुद को फंसा हुआ महसूस करेंगे। दिखावे के चक्कर में अपना नुकसान ना करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कुछ खास लोगों के साथ फायदेमंद मीटिंग होगी। इसका लाभ उठाना आपकी काबिलियत पर भी निर्भर करता है। युवाओं के कैरियर से जुड़ी समस्याओं का भी काफी हद तक निवारण होगा। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ सकती हैं।
लव- घर में उचित समय ना दे पाने की वजह से जीवनसाथी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। परिजनों के साथ मनोरंजन संबंधी कोई प्रोग्राम अवश्य बनाएं।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से सर्वाइकल और गर्दन में दर्द की समस्या बढ़ेगी। नियमित रूप से व्यायाम करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली रंग- 5

कर्क – पॉजिटिव- भाग्य और परिस्थितियां आपके लिए बेहतरीन समय का निर्माण कर रहे हैं। किसी भी परिस्थिति में आप अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श होगा और उचित समाधान भी निकलेगा।
नेगेटिव- सरकारी कार्यों को लापरवाही की वजह से अधूरा ना छोड़ें। पेनल्टी आदि लग सकती है। अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे। इस समय किसी भी प्रकार की यात्रा करना अनुकूल नहीं है और इसके उचित परिणाम भी नहीं मिलेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपके द्वारा किए गए नए प्रयोग फायदेमंद साबित होंगे। इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी गतिविधियों में कुछ नुकसान होने की आशंका है, इसलिए सावधानी बरतें। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने ऑफिशियल दस्तावेजों को बहुत अधिक संभालकर रखें।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ भी सकारात्मक वार्तालाप होगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु दिनचर्या को व्यवस्थित बनाए रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- इस समय का ग्रह गोचर अनुकूल है। आपके आत्मविश्वास और कार्य क्षमता को भी बल दे रहा है। कुछ नया हासिल करने की इच्छा पूर्ण होगी। किसी खास मीटिंग आदि में आपके विचारों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
नेगेटिव- परंतु जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। किसी मित्र या भाई के साथ किसी छोटी सी बात का बहुत बड़ा इशू बन सकता है। संबंधों को खराब होने से बचाना आपकी जिम्मेदारी है। बच्चों की समस्याओं को भी शांतिपूर्ण तरीके से सुनें।
व्यवसाय- युवाओं को अपने करियर संबंधी कोई नया अवसर हासिल होगा। जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में ज्यादा ध्यान दें।
लव- पति-पत्नी के संबंध उत्तम रहेंगे। तथा घर और व्यवसाय में उचित सामंजस्य बना रहेगा।
स्वास्थ्य- गैस और कब्ज जैसी समस्या से राहत पाने के लिए अपनी व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा संतुलित आहार लें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। लेकिन आप अपने आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय द्वारा उनका समाधान भी आसानी से ढूंढ लेंगे। धार्मिक और सकारात्मक गतिविधियों में उचित समय व्यतीत होगा।।
नेगेटिव- दोपहर बाद अचानक ही कोई मुसीबत सामने आ सकती है। जिसको सुलझाने में काफी समय व्यतीत हो जाएगा। विद्यार्थियों को कंपटीशन संबंधी पढ़ाई में और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा। हालांकि आप सूझबूझ से समस्याओं का निवारण भी पा लेंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
लव- विवाह संबंधों में गलतफहमी न आने दें। अपने रिश्तों के प्रति ईमानदार रहें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक तनाव के कारणों से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी और पूरा दिन सुकून भरा व्यतीत होगा। अगर घर में नवीनीकरण या सुधार संबंधी योजना बन रही है तो वास्तु सम्मत नियमों का पालन करना भी उचित रहेगा। आय और व्यय में समानता बनी रहेगी।
नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ अपना समय व्यर्थ ना करें। इसका गलत प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ सकता है। बेहतर होगा कि इस समय अपनी ऊर्जा का सकारात्मक कार्यों में उपयोग करें। ज्यादा भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां बेहतरीन रहेंगी। किसी प्रभावशाली इंसान की मदद से आपका कोई खास कार्य भी संपन्न होगा। परंतु कानूनी कार्यवाही को लेकर परेशानियां आ सकती है। हालांकि उचित समय पर उचित सलाह भी मिल जाएगी।
लव- पारिवारिक तथा व्यक्तिगत मामलों में जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों के बीच शक जैसी स्थिति ना आने दें।
स्वास्थ्य- वक्त के अनुरूप अपने आपको ढालने का प्रयास करें। इससे आप काफी हद तक तनावमुक्त महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज दिन बेहतरीन व्यतीत होगा। कुछ समय से मन में चल रहा कोई द्वंद भी समाप्त होगा। नजदीकी लोगों के साथ भेंट मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने वाली है।
नेगेटिव- आर्थिक स्थिति कुछ मध्यम रहेगी। ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। छोटी-मोटी बातों में मनमुटाव करना उचित नहीं है। हालांकि समय अनुसार सब चीजें व्यवस्थित होती जाएंगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। पैसों का लेन-देन आज स्थगित रखें। परंतु साझेदारी संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे। ऑफिस का वातावरण भी सुकून भरा रहेगा।
लव- पारिवारिक जीवन व्यवस्थित रहेगा। घर में प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा भरा वातावरण व्याप्त रहेगा।
स्वास्थ्य- पैरों तथा एड़ी में दर्द की शिकायत रह सकती है। इस समय आपको शारीरिक रूप से कुछ आराम की भी जरूरत है।
भाग्यशाली रंग– क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- आज आपका पूरा ध्यान अपने व्यक्तिगत कामों को निपटाने में लगा रहेगा। परंतु भावुकता की बजाय दिमाग से काम लें और प्रैक्टिकल होकर अपने कार्यों को अंजाम दें। निश्चित ही सफल रहेंगे। घर में धार्मिक आयोजन होने से सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी।
नेगेटिव- किसी भी सरकारी कार्य को लापरवाही की वजह से अधूरा ना छोड़े, अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन कुछ परेशान रहेगा। परंतु शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
व्यवसाय– आज कोई व्यवसायिक योजना सफल होने की उम्मीद है। परंतु कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति भी होना जरूरी है। स्टाफ पर ज्यादा विश्वास रखना उचित नहीं है। नौकरी पेशा लोग तनाव में आकर अधिकारियों के साथ संबंध खराब ना करें।
लव- आपके मुश्किल समय में जीवन साथी तथा परिजनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रणय संबंधों में गलतफहमी ना आने दें।
स्वास्थ्य– थकान और निराशा को अपने ऊपर हावी ना होने दें। मानसिक और शारीरिक सुकून के लिए सकारात्मक गतिविधियों में भी समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- किसी भी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने का सही समय है। कोई शुभ समाचार मिलने से सारा दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। धन संबंधी मामलों में भी मन मुताबिक कार्य संपन्न होंगे। घर में बुजुर्गों का स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा।
नेगेटिव- आर्थिक मामलों में बहुत अधिक सावधानी बरतें। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखना जरूरी है। इस समय कुछ लोग आपके कार्य में विघ्न डालने के लिए सक्रिय होंगे। बेहतर है कि किसी के बहकावे में ना आएं।
व्यवसाय- व्यावसायिक नजरिये से समय कुछ मध्यम ही है। परंतु सभी योजनाएं फलीभूत करने का उचित समय चल रहा है। आपके किसी नजदीकी व्यक्ति का सहयोग आपकी कई परेशानियों को दूर करेगा। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर काम की अधिकता का दबाव रहेगा।
लव- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। युवाओं का प्रेम संबंधों के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें। ज्यादा मेहनत की वजह से तनाव और कमजोरी महसूस हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग– आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ – पॉजिटिव- आज दिनचर्या काफी व्यस्तता में रहेगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी बेहतरीन समय व्यतीत होगा। आपको मानसिक शांति और सुकून बना रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन का जरूर अनुसरण करें।
नेगेटिव- बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में ना उलझे, इससे आपका भी नुकसान हो सकता है। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय व्यतीत करने के बजाए अपने कैरियर और पढ़ाई पर ध्यान दें। असामाजिक लोगों के साथ दूरी बनाकर रखना ही उचित है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर आपका दबदबा बना रहेगा। मैन्युफैक्चरिंग संबंधी व्यवसाय में कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। शेयर तथा स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा होगा।
लव- पति-पत्नी के संबंध बेहतर रहेंगे। परंतु यह भी ध्यान रखें कि किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से आपके संबंधों में कुछ मनमुटाव भी हो सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तनाव दूर रखने के लिए कुछ समय मेडिटेशन और ध्यान में भी जरूर लगाएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई काम अटका हुआ है, तो आज उस पर किसी अनुभवी व्यक्ति से जरूर विचार विमर्श करें। समय अनुकूल है। आपके व्यक्तिगत काम भी आज काफी हद तक सुचारू रूप से पूर्ण होते जाएंगे।
नेगेटिव- इस समय किसी भी अनजान व्यक्ति के संपर्क में ना आए। क्योंकि कोई वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। छोटी-मोटी बातों पर नाराज हो जाना आपके बनते कार्य में रुकावट डालेगा।
व्यवसाय- आज व्यक्तिगत कामों में व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र में ध्यान नहीं दे पाएंगे। लेकिन फिर भी स्टाफ और फोन कॉल के जरीये गतिविधियां चलती रहेंगी। सरकारी सेवा वाले लोग किसी भी तरह के गैर कानूनी कामों से दूर रहें। मानहानि संभव है।
लव- पति-पत्नी बीच किसी पारिवारिक समस्या को लेकर कुछ मतभेद हो सकते हैं। अपने संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- गैस और कब्ज की समस्या रहेगी। जिसकी वजह से शारीरिक ऊर्जा में भी कमीं महसूस करेंगे। आयुर्वेद इसका उचित इलाज है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *